इब्राहिम चिश्ती का एक दिवसीय उर्स संपन्न

जिसके अंदर इंसानियत है वही अल्लाह का नेक बंदा(राशीद मियां खुशहाली)

फोटो: राशिद मियां खुशहाली

आगरा/फतेहपुर सीकरी गांव रसूल पुर में सोमवार को हजरत इब्राहिम चिश्ती के मजार पर सालाना उर्स का आयोजन किया गया। मजार पर चादरपोशी के बाद लंगर तकसीम किया गया।

सुलाहकुल की नगरी फतेहपुर सीकरी में स्थित अकबर के महान गुरु सूफी संत हजरत शैख़ सलीम चिश्ती की मजार स्थित है जहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं वही फतेहपुर सीकरी के गांव रसूलपुर में हज़रत शेख सलीम चिश्ती के भतीजे हज़रत इब्राहिम चिश्ती का मजार है जहां पर आज इस्लामी तारीख 6 दिन सोमवार को उर्स मनाया गया। उर्स के शुभारंभ में हज़रत इब्राहीम चिश्ती के मजार पर गुस्ल की रस्म फिर चादरपोशी की गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं उर्से इब्राहीमी में मौजूद सूफी रशीद मियां खुशहाली ने फातिहा पड़ी व देश में अमन चेन के लिए दुआ की, राशिद मियां ने कहा कि इस्लाम कभी नफरत नही सिखाता बल्कि पूरी दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देता है। जिसके अंदर इंसानियत और सबके लिए मोहब्बत है, वही सच्चा व अल्लाह का नेक बंदा है। जो इंसान इन चीजों पर गौर करता है, वो जाति व मजहब से ऊपर उठकर दुनिया में मशहूर हो जाता है। इस दौरान नईम खलीफा, चाँद कुरेशी,सिंधी, शमीम, मोसिम,वकील,रफीक खुशहाली,हुकुम सिंग, राहुल माहोर,भूरा,हाफिज इस्माइल,आदि तमाम ज़ायरीन व अकीदतमंद मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नीलेश तिवारी का पैदल खट्टू श्याम बाबा दर्शन यात्रा

    हज़रत शेख सलीम चिश्ती के 456वें उर्स व कुल में जन सैलाब, 24 और 25 मार्च को “रंग-ए-सूफ़ियाना” कार्यक्रम और भव्य अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित होगा।

    कुल की रस्म में रात 3:30 बजे सज्जादानशीन पीरज़ादा अरशद फरीदी चिश्ती ने दी हाज़िरी, देश-दुनिया की अमन-खुशहाली के लिए हुई विशेष दुआ; 24-25 मार्च को होगा ‘रंग-ए-सूफ़ियाना’ और अखिल…

    Leave a Reply