तेज आंधी के बीच भीषण आग ने मचाया तांडव, 100 से अधिक घर चपेट में

बदायूं: तेज आंधी के बीच भीषण आग ने मचाया तांडव, 100 से अधिक घर चपेट में, एक घायल, कई मवेशी झुलसे!

बदायूं में बुधवार देर रात तेज आंधी के बीच अलग-अलग स्थानों पर लगी आग ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में 100 से अधिक घर, आठ मवेशी और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

Oplus_131072
उझानी थाना क्षेत्र के सहसवान स्थित मनोज गोयल की मेंथा ऑयल फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में भीषण आग और लगातार हुए धमाकों से आसपास के गांवों को एहतियातन खाली कराना पड़ा। धमाकों की आवाज और लपटों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी।

जरीफनगर क्षेत्र के सोनबूढी गांव और सहसवान के जामनी गांव में भी भीषण आग से दर्जनों घर जलकर राख हो गए।

Oplus_131072

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं और रातभर आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और पुनर्वास के निर्देश दिए। आग से हुए भारी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply