लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव पर भाजपा महानगर की टीम की संगोष्ठी हुई

अर्जुन रौतेला। काशी विश्वनाथ सहित पूरे भारत में सैकड़ों मंदिरों,धर्मशालाओं का निर्माण पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होलकर की देश वासियों को स्वर्णिम भेट
आज भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी त्रिशताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर जिला गोष्टी का आयोजन उत्तर विधानसभा में रमन वाटिका, मुगल रोड कमलानगर आगरा पर किया गया।


गोष्टी का शुभारंभ राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी एवं अन्य महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राज्यमंत्री राकेश गर्ग, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जी एस धर्मेश, युवा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता, केन्द्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष बेदरिया राम गजक वालों के द्वारा किया गया।


अतिथियों का स्वागत भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। स्वागत करने वालो में सुधीर राठौर, मुनेंद्र जादौन, मनोज बघेल, रोहित कत्याल, एड. हरिओम धनगर आदि रहे। सभी वक्ताओं ने गोष्टी में अपने अपने विचार रखे।


भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मालवा राज्य की महारानी अहिल्या बाई होलकर जी द्वारा उत्तराखंड के केदार नाथ धाम, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर, जैसे देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार में तन, मन, धन से योगदान किया। महिला सशक्तिकरण एवं जनहितकारी कार्यों के कारण देवी समान सर्व समाज में लोकप्रिय एवं पूज्यनीय लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का भारत के इतिहास में अविस्मरणीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।


मुख्य अतिथि देवेंद्र चौधरी ने कहा कि अहिल्या बाईं होलकर जी के अधूरे काम का जिम्मा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केवल भाजपा ने ही लिया है। अहिल्याबाई होलकर जी ने काशी से लेकर सोमनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, सम्भल से लेकर वर्तमान में पाकिस्तान तक के मंदिरों का जीणोद्धार कराकर सनातन धर्म की संस्कृति को महत्व देने का प्रमुख अनुकरणीय कार्य किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए, सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।अहिल्या बाई होलकर भारतीय इतिहास की कुशल शासकों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महापुरुषों को सम्मान देने में अग्रज रहती है इसलिए देश भर में महारानी अहिल्याबाईं जी के 300 वे जन्मदिवस पर विभिन्न स्कूल/कॉलेज में खेलकूद एवं प्रतियोगिताएं, समाज के हर वर्ग के बीच में गोष्टी इत्यादि आयोजित कर सर्व समाज द्वारा स्मृति में कार्यक्रम किए जा रहे है।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राज्यमंत्री राकेश गर्ग, विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल,विधायक जी एस धर्मेश, राजेंद्र तिवारी , उपमा गुप्ता, रश्मि सिंह, सुधीर राठौर, मुनेंद्र जादौन, विक्रांत तिवारी, अरुण पराशर, संजय अरोरा, रोहित कत्याल, ओमप्रकाश सागर, टी एन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, महेश शर्मा,स्वीटी कालरा,प्रेम सिंह धाकड़,हरिओम बघेल,बबिता पाठक, डॉक्टर निधि शर्मा, सिंधु गुप्ता, एकता जैन, हेमा चौहान, संध्या माहौर, शीतल अग्रवाल, रेनू सागर, माधुरी माहौर, शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।संचालन बबिता पाठक ने किया।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच *थाना रिसिया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का फर्जी सह प्रतिनिधि बनें जालसाजों को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंदिर स्थित शिविर कार्यालय का फर्जी सह प्रतिनिधि बन कर फोन कर अधिकारियों / आम जनमानस पर दबाव बनाते गैर कानूनी कार्य करने…

    गुजरात प्रदेश के पाटण जिले में एक निजी अस्पताल में अमानवीय घटना को लेकर चारों तरफ पड़ रही फिटकर प्रशासन से न्याय की गुहार

    १०/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के पाटन जिले के एक निजी अस्पताल में एक अमानवी घटना सामने आई है। थारा थाना क्षेत्र की एक…

    Leave a Reply