श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली में संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी यदुवीर सिंह सोलंकी को सौंपी गई

श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली में संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी यदुवीर सिंह सोलंकी को सौंपी गई

 

किरावली।

श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी यदुवीर सिंह सोलंकी को सौंपी गई है। यह निर्णय संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया गया।

 

यदुवीर सिंह सोलंकी को यह पद उनकी संगठनात्मक क्षमता, सेवा भावना और श्याम सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया है। संस्था के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने उन्हें पदभार सौंपते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और भी अधिक सक्रियता से कार्य करेगा तथा नित्य नए आयाम स्थापित करेगा।

 

नव-नियुक्त संगठन मंत्री ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे श्याम प्रभु की कृपा और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने हेतु निरंतर कार्य करेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply