सीतापुर में पानी की टंकी गिरने के मामले में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त

सीतापुर में पानी की टंकी गिरने के मामले में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ निर्माण एजेंसी के भी कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने इस मामले में टंकी बना रही निर्माण एजेंसी और काम की गुणवत्ता परखने वाली थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस दिया है। इतना ही नहीं निर्माण एजेंसी के ऊपर 5 प्रतिशत लिक्विडेटेड डैमेज पेनाल्टी लगाई गई है।

गुरुवार को सीतापुर में विकास खंड पहला की बेहमा चुनका पेयजल योजना का जिंक एलम टैंक गिरने के मामले में निर्माण एजेंसी और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी को ब्लैकलिस्टिंग का नोटिस दिए जाने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में टैंक निर्माण का काम देख रहे जल निगम (ग्रामीण) के जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीतापुर में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता और संबंधित सहायक अभियंता और जेई के खिलाफ विभागीय जांच होगी। इसके अलावा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के जेई और सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। जिले के टीपीआई के जिला इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_131072
मामले की प्रारंभिक जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जल निगम (ग्रामीण) के एक मुख्य अभियंता, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के एक मुख्य अभियंता और एक अधीक्षण अभियंता रहेंगे। कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है।

प्रदेश में अभी तक जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 16,000 से अधिक टंकियों का सफल परीक्षण किया जा चुका है। गौरतलब है कि 16,000 टंकियों में से सिर्फ पांच टंकियों में क्षतिग्रस्तता की शिकायत आई है। टंकी क्षतिग्रस्तता के मामले में तत्काल प्रभाव से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पानी की टंकी गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई

एक दर्जन से अधिक अफसरों, कर्मचारियों पर एक्श

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका की इस टर्म की आख़िरी सामान्य सभा सूरत शहर के मेयर ने लिया ऐतिहासिक निर्णय //मुगलसराय का नाम ( तापी भवन ) एवं विस्तार का नाम ( तापी पूरा ) होगा

    टी एन न्यूज़ 24 – आवाज़ जुर्म के खिलाफगुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत : सूरत महानगर पालिका की वर्तमान टर्म की अंतिम सामान्य सभा में दो ऐतिहासिक…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के यादेशा अनुसार संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सूजन अभियान के अंतर्गत सूरत शहर कांग्रेस ने शहर में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहद वार्ड वाई संध्या फेरी का आयोजन किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम हुआ आयोजन संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के…

    Leave a Reply