बाह-पिनाहट क्षेत्र में हो रहे फर्जी बैनामों पर तत्काल रोक लगाए प्रशासन

*बाह-पिनाहट क्षेत्र में हो रहे फर्जी बैनामों पर तत्काल रोक लगाए प्रशासन*

*जिला पंचायत की सड़क और टाउन एरिया की जमीन का भी कर दिया फर्जी बैनामा, मुझे भी नहीं बख्शा, प्रभारी सब रजिस्टार हटाकर डायरेक्ट सब रजिस्टार भेजे जाएँ : राजा अरिदमन सिंह*

आगरा। बाह तहसील के अंतर्गत सब रजिस्ट्रार दफ्तर में मालकीयत देखे बिना फर्जी बैनामे किये जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और भू माफिया मिलकर खेल कर रहे हैं। जिला पंचायत की सड़क और टाउन एरिया की जमीन का भी फर्जी बैनामा कर दिया। मुझे भी नहीं बख्शा..
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने भदावर हाउस से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से फर्जी बैनामों पर रोक लगाने और भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने की अपील की है।
राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि आगरा की सदर तहसील में होने वाले फर्जी बैनामों के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। मैं भी सहायक महा निरीक्षक निबंधन आगरा को लिखित में शिकायत कर चुका हूँ। उसके बाद भी फर्जी बैनामे जारी हैं।
उन्होंने बताया कि टाउन एरिया पिनाहट में मेरे पुश्तैनी किराएदार बबलू गुप्ता ने मेरी एक दुकान का बैनामा बाह के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ मिलकर अपनी पत्नी के नाम कर दिया। बबलू गुप्ता, उसकी पत्नी व अन्य के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया। वे लोग जेल भेज दिए गए। इसी की जाँच के दौरान बबलू गुप्ता की पत्नी ने किसी और आदमी के नाम बैनामा कर दिया। उस मामले में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। यह सब सब रजिस्टार की कारगुजारी है जो बाह-पिनाहट क्षेत्र में बिना मालकियत देखे कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैनामे किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि मेरी जानकारी के अनुसार सब रजिस्टार की जगह प्रभारी सब रजिस्टर बना दिए गए हैं, जिन्हें नियमों व शासनादेशों की कोई जानकारी नहीं है। इसका लाभ भूमाफिया उठा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि ट्रांसफर सीजन के चलते एआईजी और जिलाधिकारी आदेश देकर प्रभारी सब रजिस्ट्रार हटाएँ और उनकी जगह डायरेक्ट सब रजिस्ट्रार भेजें ताकि भूमाफियाओं पर अंकुश लगे और फर्जी बैनामे रुक सकें।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    Leave a Reply