अर्जुन रौतेला आगरा। बाग मुजफ्फर खां स्थित श्री राधाकृष्ण महाराज विराजमान मोहन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर फूल-माला और मोर पंखों से खास सजावट की गयी। आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट और बैंगलोर के फूल और फलो से फूल बंगला मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया।

मंदिर के मुख्य महंत मुकेश चन्द पारासर ने बताया कि मंदिर परिसर में राधा और कृष्ण का आलौकिक श्रृंगार वृंदावन में तैयार पोशाक से कराया गया। भगवान श्रीकृष्ण को दिव्य छप्पन भोग लगाया और शहनाई वादन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

भजन संध्या में भजन गायक हेमंत सिकरवार के भजन ये दिल बरसाना हो गया… पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर जुगल चतुवेर्दी, विनय शर्मा, गोपालदास अग्रवाल, रमन गुप्ता, राजीवकांत लवानिया, नितिन गोयल, विपिन अग्रवाल, हिमांशु वर्मा, नितिन अग्रवाल, केशव अग्रवाल, रिषभ शर्मा, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel


