अर्जुन रौतेला आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से सिकंदरा स्थित मधु रिसॉर्ट में राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता और कार्य जीवन में सामंजस्य कर दीर्घकालीन सफलता की कुंजी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने बताया कि नंदोत्सव पर राधा कृष्ण के रूप में सजे धजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर अटखेलिया करते हुए सबका मन मोह लिया। हिंडोला सज्जा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ हिंडोलों सजाने वाले परिवारों को सम्मानित किया। मंच पर वृंदावन की मंडली ने मंच पर राधा कृष्ण की प्रस्तुति दी।

सचिव अंकित मित्तल ने बताया कि वक्ता ब्रजेश वर्मा ने एआई युग में अपस्किल डवलप करना और कार्यालय से परे अपने जीवन में सफल सामंजस्य स्थापित करने की कुंजी के बारे में बताया। कार्यक्रम में शेषनाग की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। संचालन सीए साक्षी जैन ने किया । निर्णायक के रूप में अंशु अग्रवाल और विनय मेदान्तवाल रहे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, सचिन बुबना,राजीव बंसल, संजीव जैन, कृष्ण मुरारी, भूपेन्द्र खण्डेवाल, आलोक मित्तल, प्रेरणा बंसल, आलोक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




