बहराइच *पीएम आवास योजना ( शहरी ) के तहत 16673 आवेदन प्राप्त में अब तक 3000 पात्र पाये गये और अन्य की है जांच जारी – गाइडलाइन में बदलाव *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच जिले में स्थित नगर पालिका व नगर पंचायत के क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा आॉनलाइन पीएम आवास योजना के तहत जनवरी से मार्च तक 16673 आवेदन पक्का घर के लिए किया गया जो संबंधित विभाग को प्राप्त हुआ जिनमें से अभी तक 3000 पात्र पाये गये हैं । एसडीएम की निगरानी में लेखपाल अपने क्षेत्र के आवेदनों की जांच कर रहे हैं ।जिला नगरीय विकास अभिकरण के पोर्टल पर लेखपाल की जांच में लगभग 3000 पात्र मिले हैं शेष आवेदनों की जांच जारी है । नगर पालिका सदर 2038, नगर पालिका नानपारा 1696, जरवल 371, रिसिया 920, पयागपुर 2332, कैसरगंज 3474, मिंहीपुरवा 3516, रुपैईडीहा 2336 आवेदनों का सत्यापन संबंधित शहरी नगरीय निकाय और तहसील के अधिकारियों से संयुक्त रूप से कराया जा रहा है । मार्च के बाद जो आ रहे हैं उनकी जांच नवम्बर तक होने की उम्मीद है ।
**पीएम आवास योजना की गाइडलाइन में हुआ है बड़ा बदलाव **- पिछले 20 वर्षों से आवास योजना का लाभ पाने वाले परिवार अपात्र होंगे जैसा निदेशालय से निर्देश मिला है । * आनलाइन व्यवस्था में पोर्टल स्वयं हीं ऐसे आवेदन अपात्र की श्रेणी में डाल दे रहा है **पहले से बने घर में विस्तार के नाम पर लाभ मिलने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है । प्रत्येक पात्र के अभिलेख जमा कर उनकी डीपीआर बना कर जिला स्तर पर स्वीकृत लेकर शासन को भेजी जायेगी जहां से 3 किस्तों में ढाई लाख की धनराशि पात्रों को मिलेगी । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply