बहराइच जिला के महसी क्षेत्र के थाना हरदी क्षेत्र में ग्राम पंचायत पंचदेवरी के मजरा मंगल पुरवा में 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र राम मूरत ने मंगलवार रात करीब 11 बजे के लगभग गाँव के हीं समीप स्थित एक जामुन के पेड़ पर गले में फंदा लगा कर लटककर अपनी जान दे दी फांसी लगाने से मौत हो गई । जानकारी मिलते हीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे । उन्होंने युवक का मौत को संदिग्ध मानते हुए फॉरंसिक टीम को बुलाया टीम न मौके पर से साक्ष्य एकत्र कर जांच मे लग गये । मृत शव का पंचनामा होकर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया । युवक के फांसी से मौत के जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मंगल पुरवा की तरफ से वापस रात्रि में आते समय महसी से बेहडा़ की तरफ से जा रही कार से फॉरेंसिक टीम के वैन से टक्कर हो गई दोनों वाहन के चालक सहित 3 कांस्टेबल घायल हो गये दोनों वाहन राजी चौराहे पर क्षतिग्रस्त हो गये । मौके पर थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच।
Updated Video





Subscribe to my channel




