बहराइच * नानपारा के शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण, जल संरक्षण, नशा उन्मूलन विषयक पर हुआ संगोष्ठी *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच जिला के नानपारा पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर (नानपारा) में आज पर्यावरण , जल संरक्षण , नशा उन्मूलन विषयक चौपाल का आयोजन किया गया।
आयोजित चौपाल नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पर्यावरण विद , समाजसेवी , शिक्षक ज़ अधिवक्ता , विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिवालय बाग शिव मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि , पर्यावरण व जल मानव जीवन के लिए अमूल्य निधि है पर्यावरण जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम सब लोग सामूहिक रूप से अधिकतम संख्या में हरिशंकरी व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व उनका संरक्षण करें ताकि पर्यावरण व जल मानव जीवन के अनुकूल बना रह सके।
मंदिर प्रबंधन समिति प्रबंधक पर्यावरण विद संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समन्वय बनाकर मठ- मंदिर विद्यालय , चिकित्सालय व सरयू नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का कार्य किया जा रहा है साथ ही अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी अंकुश के लिए गांव गांव में जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
महंत शिवालय बाग शिव मंदिर वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सघन वृक्षारोपण अभियान चलाए जाने का आवाहन किया।
किसान परिषद संयोजक केशव पाण्डेय ने बताया कि , भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से समन्वय बनाकर जन- जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
संघ विचारक बाल मुकुंद तिवारी व शिक्षाविद् अशोक तिवारी ने शिवालय बाग परिसर में शोषित , दलित व वंचित समाज के गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के लिए एकल विद्यालय योजना व बाल संस्कार शाला संचालन विषयक पर कार्ययोजना प्रस्तुत किया और लोगों से हर सम्भव सहयोग का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन सचिव महेन्द्र सिंह सेंगर ने किया। आयोजिक चौपाल की अध्यक्षता विकास खण्ड शिवपुर ब्लॉक प्रमुख सुधीर यज्ञसेनी ने किया।
आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से समाजसेवी चन्द्र प्रकाश मिश्र  , सरदार जसवीर सिंह , किसान नेता सुखविंदर सिंह , मुकेश पोरवाल , सनातन समाज नेता लवकुश अवस्थी , प्रमोद पांडेय, संघ चिंतक बलजीत एवं समाजसेवी धर्मेन्द्र गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर मंदिर परिसर में हरिशंकरी प्रजाति के वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण व जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच * एसएसबी के 42 वीं वाहिनी टीम द्वारा रुपैईडीहा में आरोपी मानव तस्कर को पकड़कर नेपाल पुलिस को किया गया सुपुर्द * मनोज त्रिपाठी.

    42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल – बड़ी सफलता – नेपाली नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार- गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के सतत एवं…

    बहराइच * संविधान निर्माता डॉ o बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई . मनोज त्रिपाठी.

    *संविधान निर्माता और प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं डॉ भीमराव अंबेडकर* *जय प्रकाश सिंह* आज नवाबगंज विकासखंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज की अध्यक्षता में डा भीमराव…

    Leave a Reply