*किडनैपिंग* अधेड़ व्यक्ति का अपहरण, गाड़ी चौकी के बाहर खड़ी – पुलिस की लापरवाही पर सवाल

अधेड़ व्यक्ति का अपहरण, गाड़ी चौकी के बाहर खड़ी – पुलिस की लापरवाही पर सवाल

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने अधेड़ को कई घंटों तक गुमराह किया और उसके हाथ-पांव बांधकर कार की डिग्गी में कैद कर रखा।

ग्रामीणों और परिजनों द्वारा 112 नंबर पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय रहते सक्रिय नहीं हो सकी। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से अपहरणकर्ता घंटों तक बेखौफ घूमते रहे।

घटना खंदौली चौकी के बाहर की है, जहां अपहरणकर्ताओं की कार (नंबर MP 04 ZK 0417) अंदाज से खड़ी रही। ग्रामीणों और परिजनों के दबाव में कार की डिग्गी खुलवाई गई तो अधेड़ व्यक्ति बंधा हुआ मिला।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आगरा कमिश्नर के सख्त आदेशों के बावजूद पुलिस और दबंगों की दबंगई का यह मामला उनकी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है।

फिलहाल अपहरण में प्रयुक्त कार खंदौली थाना परिसर में मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि चौकी के बाहर खड़ी अपहरण की गाड़ी को लेकर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

 

इस पूरे प्रकरण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है।

रिपोर्ट राकेश सिकरवार TN NEWS 24 आगरा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

Leave a Reply