गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना तीन रास्ते पर सरदार पटेल यात्रा का जोरदार स्वागत
सूरत शहर कांग्रेस ने बारडोली से सोमनाथ जा रही सम्मान यात्रा का किया अभिनंदन
सूरत। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, बारडोली से सोमनाथ जा रही सरदार पटेल सम्मान यात्रा का आज सूरत के उधना तीन रास्ते पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा जब उधना से गुजरी, तब शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसका अभिनंदन किया।
सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपुल उधनावाला और वरिष्ठ नेता हरीश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में बुधवार शाम 4:30 बजे इस यात्रा का स्वागत किया गया।
सूरत कांग्रेस के वरिष्ठ ने हरीश सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि सदरार वल्लभभाई पटेल सम्मान यात्रा 11 सितंबर को बारडोली से शुरू हुई है और 22 सितंबर, 2025 को सोमनाथ पहुँचेगी। यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगहों पर इसका स्वागत किया जा रहा है। इस मौके पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विपुल उधना वाला, महामंत्री श्री हरीश भाई सूर्यवंशी, शशि दुबे, रोशन मिश्रा, आशीष राय, सुनाल शेख, जतिन जरीवाला के साथ कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel





