तमिलनाडु में इमानबेलू शेखरन जयंती पर ऐतिहासिक आयोजन, 20 लाख लोगों की उपस्थिति

अर्जुन रौतेला रामनाथपुरम (परमाकुडी), विशेष संवाददाता। तमिलनाडु के परमाकुडी कस्बे ने बृहस्पतिवार को इतिहास रच दिया। यहां कुर्मी समाज के प्रेरणास्रोत इमानबेलू शेखरन जी की जयंती पर आयोजित भव्य समारोह में करीब 20 लाख लोगों की भागीदारी दर्ज की गई। यह आयोजन न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे भारत के सबसे बड़े सामाजिक समारोहों में से एक माना जा रहा है।

कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल के मंच पर नहीं, बल्कि समस्त कुर्मी समाज और जनता की साझी श्रद्धा से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह, किसान संगठन और युवाओं की विशाल उपस्थिति ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।

समारोह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, छात्रवृत्ति वितरण, महिला केंद्रित कार्यशालाएँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। समाधि स्थल पर पुष्पांजलि और मौन संकल्प के साथ इमानबेलू साहब के विचारों को स्मरण किया गया।

विशेष आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश से पहुँचीं जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी सिंह पटेल ने कहा—“20 लाख लोगों की मौन उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि इमानबेलू साहब केवल तमिलनाडु के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। यह आयोजन परंपरा का पालन नहीं, बल्कि विचारों की पुनर्पुष्टि था।”

पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा—“नीतीश जी ने इमानबेलू साहब की विचारधारा को सत्ता और सेवा दोनों में जीवित रखा है। वे सामाजिक न्याय की राजनीति के सच्चे संवाहक हैं।”

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्रवण कुमार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा—“उन्होंने मुझे बेटी मानकर इस ऐतिहासिक आयोजन में भेजा। यह समाज के लिए संदेश है कि बेटियाँ आज नेतृत्व की धुरी बन रही हैं।”

पटेल ने कहा—“मैं धन्यवाद देती हूँ उत्तर प्रदेश जदयू के कार्यकर्ताओं को, जिनकी मेहनत और विश्वास ने मुझे राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर दिया। यह उपलब्धि मेरी नहीं, हमारी साझा जीत है। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु की जनता को भी धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इमानबेलू साहब के विचारों को राष्ट्रीय पहचान दी।”

इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तो विचार सत्ता और सीमाओं से कहीं बड़े हो जाते हैं। इमानबेलू शेखरन जी की स्मृति जाति, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से परे जाकर सामाजिक न्याय और एकता की राष्ट्रीय धरोहर बन चुकी है।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री के आदेशों पर काम कर रही सुरत शहर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांडेसरा जी आई डी सी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने लोगो से ठगी करने वाले गिरोह का किया सफाया

    सूरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत जी के आदेश पर पांडेसरा पुलिस निरीक्षक श्री एच एम गढ़वी साहब पुलिस उप निरीक्षक जे सी जाधव एवम् पुलिस उप निरीक्षक…

    Leave a Reply