गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित
अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने उद्योगकारों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
सूरत स्थित साउथ गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे सरसाणा, सूरत में “The Conflict in the Middle East and Emerging Opportunities in Alternative Markets” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष श्री अशोक जिरावाला ने उपस्थित मेहमानों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि वैश्विक व्यापार की बदलती परिस्थितियों में मिडल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है, और इससे उत्पन्न नई परिस्थितियों में अवसरों की तलाश करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रमुख डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में मिडल ईस्ट क्षेत्र में चल रहे जियो-पॉलिटिकल संघर्ष और उसके वैश्विक व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विकसित देशों में नई दिशा उभर रही है, जहां नए बाजार, नई नीतियां और वैश्विक मांग में बदलाव के कारण उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
उन्होंने उद्योगकारों को सलाह दी कि वे इन परिवर्तनों का लाभ उठाने के लिए गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन पर ध्यान दें, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मजबूत पहचान बना सकें। साथ ही व्यापारिक समझदारी और रणनीतिक भागीदारी के माध्यम से वैश्विक स्तर पर विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।
डॉ. श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि कनाडा, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे क्षेत्रों में भारतीय उत्पादों के लिए नई संभावनाएं तेजी से उभर रही हैं। उचित मार्केट रिसर्च, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के आधार पर भारतीय उद्योग इन बाजारों में मजबूत स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान चेंबर के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल कनेक्ट कमिटी के चेयरमैन श्री हरि वल्लभ मंगलिया ने किया तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




