उपमुख्यमंत्री आगरा दौरे के समय युवती का बहला-फुसलाकर अपहरण और हिंसक मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

*उपमुख्यमंत्री आगरा दौरे के समय युवती का बहला-फुसलाकर अपहरण और हिंसक मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल*

 

शिवानी का पैन कार्ड

आगरा। जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा दौरे पर थे, उसी समय शहर के थाना खंदौली क्षेत्र के पोइया चौराहे पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पीलीपोखर क्षेत्र के निवासी अभिषेक राघव ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बहन शिवानी उर्म, 19 वर्ष, को गाँव के कुछ युवकों ने बहला-फुसला कर शादी के उद्देश्य से अगवा कर लिया। प्रार्थी के अनुसार, युवती घर के बाहर बैठी थी तभी गाँव के बाल्मीकी समाज के युवक अभिषेक पुत्र जुगेश प्रसाद, अपने भाई रोबेश और राजीव, और रिश्तेदार मोनू पुत्र कालीचरन ने मिलकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती के भाईयों के साथ सड़क पर बेरहमी से मारपीट की गई। सूत्रों के अनुसार पीड़ितों को तब तक मारा गया जब तक उनके मुंह से खून नहीं निकला।

घटना के समय पुलिस चौकी पर पर्याप्त फोर्स मौजूद नहीं था, जिससे हिंसक स्थिति और बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, झगड़ा युवती को अपने साथ ले जाने को लेकर हुआ था। परिजनों ने पूरे इलाके में युवती की तलाश की, लेकिन किसी तरह का सुराग नहीं मिला। उन्होंने तत्काल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पड़ोसियों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। उपमुख्यमंत्री के दौरे के समय घटित इस मामले ने आगरा में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

स्थानीय लोग और परिजन युवती की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि पीड़ितों को सुरक्षित घर लौटाया जा सके। विशेष सूत्रों के अनुसार, इस घटना ने उपमुख्यमंत्री के आगरा दौरे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि संवेदनशील घटना के समय इलाके में पर्याप्त पुलिस फोर्स न होना स्पष्ट रूप से प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    Leave a Reply