रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 आगरा
गिजौली घटना: एसपी सिंह बघेल ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश, कहा – कोई निर्दोष नहीं फंसेगा

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना खंदौली की गिजौली गांव में हुई घटना को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश देखा गया। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री एवं आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और घटनाक्रम की जानकारी ली।

क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की एकतरफा कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। इस पर सांसद बघेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि “कोई भी निर्दोष व्यक्ति फंसने नहीं दिया जाएगा।” उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि “जिस पक्ष ने जितना अपराध किया है, उसी के अनुरूप कानूनी कार्रवाई हो।”
सांसद ने यह भी कहा कि “निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और पूरी प्रक्रिया वैधानिक ढंग से होगी। कोई भी व्यक्ति तुष्टिकरण की राजनीति का शिकार नहीं बनेगा।” उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी और कानून के दायरे में रहकर ही दोषियों को सजा मिलेगी।
प्रोफेसर बघेल के हस्तक्षेप से क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 आगरा
Updated Video




Subscribe to my channel







