गुजरात प्रदेश के सूरत शहर महानगर पालिका के वार्ड नं. 27 की संगठनात्मक बैठक आयोजित
सूरत महानगर पालिका के वार्ड नं. 27 डिंडोली दक्षिण की संगठन–सृजन बैठक दिनांक 20/09/2025, शनिवार रात 09:00 बजे साई प्वाइंट, डिंडोली पर आयोजित की गई।
यह बैठक सूरत शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री विपुलभाई उघनावाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री कासिफभाई उस्मानी, युवक कांग्रेस नेता श्री आदित्य शुक्ला, कामगार नेता श्री निरवभाई राणा तथा कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक संतोष पाटिल उपस्थित रहे।
वार्ड अध्यक्ष श्री शैलेशभाई टंडेल ने स्वागत भाषण दिया। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला कांग्रेस नेता श्रीमती ममता बेन दुबे तथा श्री दीपकभाई मकवाना सहित भाजपा, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं अन्य दलों से प्रमुख नेता – श्री दीपकभाई कलिया, श्री विनयभाई मंगले, श्रीमती जिगीषाबेन पाटिल, राजेंद्र सोनवणे, राजेश क्षीरसाठ, पुरुषोत्तमभाई पटेल, रवीभाई उगले, राकेशभाई सूरती, भरतभाई पटेल, हसमुखभाई भजनिया, नयनाबेन राठौड़ को विपुलभाई उघनावाला ने कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर विश्व की सबसे पुरानी एवं विश्वसनीय कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित किया।
वार्ड समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




