गुजरात प्रदेश के सूरत रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विन वैष्णो के आगमन पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न विषयों को लेकर

आज सुरत रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विन वैष्णव के आगमन को लेकर सुरत शहर कांग्रेस समिति द्वारा सुरत शहर में सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों की रेल यात्रा से जुड़ी विभिन्न आवश्यक सुविधाओं और मांगों को लेकर तथा आने वाले समय में आयोजित होने वाले दिवाली, छठ पूजा जैसे त्यौहारों के अवसर पर जब यात्री बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों में यात्रा करते हैं, उस समय अतिरिक्त ट्रेनों व कोचों की व्यवस्था सहित जनहितैषी प्रस्तुतियां करने के लिए सुरत शहर कांग्रेस का एक डेलिगेशन शांति पूर्वक रेल मंत्री से मिलने जाने वाला था।

इसकी अग्रिम जानकारी सरकार को होने पर सुरत शहर पुलिस ने तानाशाही और सत्ता के बल पर आज सुबह कांग्रेस नेताओं को

 

* श्री जयेशभाई कांथारिया

* श्री हबीबभाई वोहरा

* श्री कल्पेशभाई दोतीजोटा

* श्री असद कल्याणी

* श्री जमालभाई सैयद

 

हिरासत में लेकर महिधरपुरा गलेमंडी पुलिस चौकी ले जाया गया।

श्री असद भाई कल्याणी ने कहा कि तानाशाही और सत्ता के बल पर यदि यह अहंकारी भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी की जनहित की आवाज को दबाएगी, तो जनता सब देख रही है और इसका जवाब आने वाले चुनावों में मतदान के द्वारा देगी। टी यन

न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कमला नगर में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ

    अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं संघ के मंगल सान्निध्य में 17 से 25 नवंबर तक…

    आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़, 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आई.टी.एच.एम. संस्थान के…

    Leave a Reply