गुजरात प्रदेश सूरत शहर के कामरेज गाय पगला में किसान चेतना महासम्मेलन तीन हजार से ज्यादा किसानों ने लिया भाग

 

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कामरेज गाय पगला में किसान चेतना महासम्मेलन में तीन हजार से अधिक किसानों की भागीदारी**

सूरत। 28 सितंबर 2025 को सूरत जिले के गायकपगला, कामरेज, NH-48 के पास किसान चेतना महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यह महासम्मेलन किसान समाज गुजरात द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड सहित पूरे दक्षिण गुजरात से तीन हजार से अधिक किसान उपस्थित हुए।

महासम्मेलन को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. हेमंत शाह और महाराष्ट्र के किसान नेता विजय जावंध्या ने प्रेरणादायक भाषणों से सम्बोधित किया। किसानो ने विद्युत टावर लाइन, भारतमाला परियोजना, वापी-शमलाजी हाईवे, नहर बंद करने के मुद्दे सहित भूमि अधिग्रहण और एमएसपी से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया।

साथ ही नेताओं ने राजनीतिक दलों के विरोध में आक्रामक रुख अपनाया और किसान एकजुट होकर संघर्ष की भावना जगाने पर ज़ोर दिया। सभा में किसानों के लिए विभिन्न ठोस प्रस्ताव पारित किए गए और पुराने किसानों का सम्मान भी किया गया। खराब मौसम के कारण सभा का स्थान गायकपगला मंदिर के हॉल में परिवर्तन किया गया, जहाँ स्थानीय लोग एवं ट्रस्टीज ने सहयोग प्रदान किया।

गुजरात किसान समाज के पदाधिकारियों ने आगामी समय में किसानों के हक के लिए कड़ा आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना रेलवे स्टेशन से प्रयागराज उत्तर प्रदेश के लिए**********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट यात्रियों की सुविधा हेतु उधना–प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन सूरत, 11 जून 2026। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं यात्रा के दौरान…

    गुजरात प्रदेश मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 13 से 16 जुन+++++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दक्षिण गुजरात में 13 से 16 जून के बीच मध्यम वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान सूरत, 11 जून 2026।…

    Leave a Reply