राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (N M C G ) जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य माननीय राज मंत्री जल शक्ति मंत्रालय श्री वी सोमन्ना माननीय सांसद एवं विधायक गड़ कि सुरत शहर में

 

गुजरात प्रदेश सुरत शहर 10/10/2025

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य, माननीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय श्री वी. सोमन्ना, माननीय सांसद एवं माननीय विधायकगण सूरत शहर का दौरा करने आए। मान्य महापौर श्री दक्षेश मावाणी एवं मान्य आयुक्त श्रीमती शालिनी अग्रवाल, I.A.S के अध्यक्षता में सूरत महानगरपालिका के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) में बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सूरत महानगरपालिका के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया कि सूरत को स्वच्छता सुपर लीग में “श्रेष्ठ स्वच्छता कार्य” के लिए कौन-सी-कौन-सी उपलब्धियाँ मिली हैं। इनमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में प्राप्त सर्वोच्च सफलता, शहर में “सेनीटेशन प्रैक्टिसेस इन सूरत”, भूमिगत डस्टबिन, पच सेंटर, औद्योगिक इकाइयों को ट्रिटेड वॉटर बेचने से वार्षिक ₹140 करोड़ से अधिक की आय, तथा ICCC के माध्यम से की जाने वाली सभी प्रकार की गतिविधियाँ — सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, CCTV मॉनिटरिंग, GIS एप्लीकेशन एवं अन्य विकास-उन्मुख परियोजनाएँ — शामिल थीं। उपस्थित डेलिगेट्स इन जानकारियों से प्रभावित हुए।

पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भरता कम करने और गुजरात सरकार की “वेस्ट वाटर रिसायकल-रीयूज़” नीति को गति देने हेतु सूरत महानगरपालिका द्वारा बमरोली क्षेत्र में 40 MLD एवं 35 MLD क्षमता के दो टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये गए हैं, जो सूएज़ वाटर को रिसायकल एवं रीयूज़ करते हैं तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को उपचारित अपशिष्ट जल प्रदान करते हैं। आज उपस्थि‍त जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा बमरोली स्थित टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया गया। उन्हें इस प्लांट में डिस्क फिल्टर, अल्ट्रा फिल्ट्रेशन, रिवर्स ऑस्मोसिस जैसे तकनीकी घटकों की जानकारी दी गई।

इस बैठक में मान्य डॉ. मेयर र्डा. नरेंद्र पाटिल, मान्य स्थायी समिति अध्यक्ष श्री राजन पटेल, मान्य प्रतिनिधि शासकपक्ष श्रीमती शशीबेन त्रिपाठी, मान्य दंडक श्री धर्मेशभाई वाणीयावाला तथा सूरत महानगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

जनसंपर्क विभाग

सूरत महानगरपालिका की ओर से सौ-आदर समाचार संख्या 391, दिनाँक 09/10/25

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना रेलवे स्टेशन से प्रयागराज उत्तर प्रदेश के लिए**********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट यात्रियों की सुविधा हेतु उधना–प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन सूरत, 11 जून 2026। यात्रियों की बढ़ती मांग एवं यात्रा के दौरान…

    गुजरात प्रदेश मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 13 से 16 जुन+++++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दक्षिण गुजरात में 13 से 16 जून के बीच मध्यम वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान सूरत, 11 जून 2026।…

    Leave a Reply