लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य को बड़ी सौगात देंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य को बड़ी सौगात देंगे

वह 5000 नए स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे और Mantra App को भी लॉन्च करेंगे। बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके माध्यम से सुदूर इलाकों में विभाग द्वारा संचालित योजनाएं आसानी से पहुंच जाती हैं। जिले में अब तक 206 केन्द्र थे, लेकिन अब 121 केन्द्र और मिलने जा रहे हैं। आज सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन सभी उपकेन्द्रों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी उपकेन्द्रों पर टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि जिले के कोने-कोने तक सभी को प्राथमिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो। इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। जिले में करीब 5 हजार की आबादी पर 1 उप स्वास्थ्य केन्द्र होना चाहिए था, लेकिन अभी तक करीब 10 हजार की आबादी पर एक केन्द्र था। जिले में अब तक कुल 206 उप स्वास्थ्य केन्द्र थे जिसके द्वारा स्वास्थ सेवाएं दी जा रहीं थीं।

एसीएमओ ने बताया कि रविवार को सीएम योगी अदित्यनाथ लखनऊ से प्रदेश में 5 हजार नवीन उप केन्द्रों, 15 बी.एस.एल. टू लैब और मंत्र मां नवजात ट्रैकिंग ऐप का उद्घाटन करेंगें। इन केन्द्रों पर 72 एएनएम की तैनाती भी कर दी गई है। उद्घाटन से पूर्व व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इन 121 नवीन उप केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें कुल करीब 1200 टीके लगाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि किराए के भवन में संचालित किए जाने वाले, इन सभी उप केन्द्रों को भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। पहले इन केन्द्रों के लिए भूमि का चयन कर विभाग को प्रपोजल भेजा जाएगा जिसके बाद भारत सरकार द्वारा मिलने वाले फंड से निजी भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply