*गढ़मुक्तेश्वर तहसील दिवस में अहेरिया समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन*

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

*गढ़मुक्तेश्वर तहसील दिवस में अहेरिया समाज के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन*

अहेरिया समाज के लोगों ने बताया कि सन 1950 को उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की जिसमे सूची से 4 जाति निम्न थी जिनमें अहेरिया, कोरी, खटीक, व थारू को सूची से निकाल दिया गया था। जिसमें बाद में कोरी व खटीक को पुन: एस , सी में शामिल कर लिया गया था व थारू को एस टी में स्थान दिया गया था किंतु अहेरिया को अज्ञात कारणों से आज तक सूचीवृद्ध नहीं किया गया है। अहेरिया समाज तभी से हर स्तर पर अपनी आवाज उठा रहा है।किंतु कोई शासन प्रशासन व सरकार नहीं सुनती। यहां तक कि अहेरिया समाज सामान्य में है। या आरक्षित में यह स्थिति भी अभी तक स्पष्ट नहीं की है। जिस कारण से अहेरियाओ के बच्चों को पढ़ने लिखने के बाद भी कोई भविष्य नहीं है।आज से यह दवा-कुचला, गरीब, अशिक्षित, भूमिहीन, उपेक्षित समाज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। हिंदुत्व के नाम पर वर्तमान सरकार से हमें बड़ी आशा थी किंतु आज हम निराश और भगवान के भरोसे हैं व सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अहेरिया समाज के लोगों ने कितनी बार अपनी आवाज उठाई लेकिन उसका कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं निकल पाया है। अहेरिया समाज के दुखी लोगों की आवाज शासन/प्रशासन भी नही सुनता।क्योंकि शासन प्रशासन में हमारा कोई प्रतिनिधित्व ही नहीं हैजो इस बात को कह सके। अहेरिया समाज के लोगों के निम्न कार्य जैसे:- मुख्य पेशा,टोकरी बनाना,शहद निकालना, जंगली फल- फूल ,बेचना आदि। अहेरिया समाज के लोगों ने बताया कि दिल्ली व हरियाणा में अहेरिया समाज को एस सी का लाभ मिल रहा है। लेकिन इस सरकार में अहेरिया समाज के लोगों को अनुसूचित जाति से निकाल दिया गया है। अहेरिया समाज के लोगों ने तहसील दिवस का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगे पूरी करने के लिए नारे भी लगाए 70 साल से वंचित अहेरिया समाज करे पुकार दो हमारे अधिकार, जिसमें उपस्थित श्री कृष्ण पाल (प्रधान )अहमदपुरी, हरिकिशन अहेरिया, टीकाराम, ताराचंद अहेरिया,लीलू ठेकेदार अहेरिया, महिंद्रा अहेरिया, कृष्ण सिंह अहेरिया, देवेंद्र अहेरिया, शीशपाल, रविंद्र अहेरिया, धर्मवीर अहेरिया, व समस्त अहेरिया समाज के लोग मौजूद रहे।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply