उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा की नगर पंचायत किरावली में विकास कार्यों मे गति मिलती दिखाई दे रही है और नगर मे सौंदर्यीकरण व साफ सफाई के कार्य जोरों पर है
नगर पंचायत किरावली में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। नगर के विभिन्न हिस्सों में सौंदर्यीकरण के कार्य तेज़ी से कराए जा रहे हैं, जिससे नगर की सुंदरता में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है।
इसी क्रम में हाईवे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण का कार्य वर्तमान में जारी है। प्रतिमा स्थल को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माला अर्पण करने हेतु अलग से स्टैंड का निर्माण कराया गया है।
चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने बताया कि नगर पंचायत का उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है। आने वाले समय में और भी विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Updated Video




Subscribe to my channel






