आज किरावली मे किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह जी की 123 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

आज उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा की तहसील किरावली में स्व.चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ  मनाई गई।

भारत रत्न, किसान-मजदूरों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत किरावली में श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत किरावली की भाजपा चेयरमैन श्रीमती प्रवीना सिंह एवं भाजपा नेता रामेश्वर चौधरी ने अपने सभासदों के साथ चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सभासद प्रेम सिंह इंदौलिया,के साथ साथ रामनरेश इंदौलिया,गीतम सिंह, कमलेश देवी, विक्रम सिंह, लाल बहादुर, प्रमोद गोयल , लक्ष्मी कांत शुक्ला, दानिश कुरैशी,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष पिंकी सरपंच, भाजपा नेता पवन इंदौलिया, तारा वकील, सुखवीर सिंह, तोरन पटवारी, हरिसिंह सूबेदार समेत नगर के अनेक सम्मानित नागरिकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार, नीतियां और सिद्धांत आज भी समाज और देश को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply