आगरा के फुटवियर निर्यातक गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ को मिला FIEO का नेशनल अवार्ड*

अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी के फुटवियर निर्यातक समूह गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ (इंडिया) प्रा. लि. ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। कंपनी को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (FIEO) द्वारा आयोजित 9वें (वर्ष 2021-22) एवं 10वें (वर्ष 2022-23) संस्करण के अंतर्गत नॉर्दर्न रीजन में निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कंपनी को 3-स्टार एक्सपोर्ट हाउस श्रेणी में प्रदान किया गया।

यह अवॉर्ड गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ के चेयरमैन एवं AFMEC अध्यक्ष गोपाल गुप्ता को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

मंगलवार, 23 दिसंबर की देर रात राजधानी नई दिल्ली स्थित होटल ली-मेरिडियन में आयोजित सम्मान समारोह में FIEO के अध्यक्ष एसी रल्हन, महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय, भारत सरकार के उद्योग विभाग की इकोनॉमिक एडवाइजर रेनू दत्त, FIEO नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन अरविंद गोयनका, फियो के सहायक निदेशक अलोक श्रीवास्तव सहित उत्तर भारत के प्रमुख उद्यमी, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, निर्यात प्रोत्साहन परिषदों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न देशों के राजदूत उपस्थित रहे।

गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ (इंडिया) प्रा. लि. को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार निर्यात में निरंतर वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति, रोजगार सृजन तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को सशक्त बनाने में योगदान के लिए प्रदान किया गया। कंपनी ने बीते वर्षों में वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करते हुए भारत के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में जूता निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कंपनियों को उनके प्रदर्शन, गुणवत्ता, निरंतरता तथा वैश्विक बाजार में भारत की साख को मजबूत करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोपाल गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, ग्राहकों के विश्वास और सरकार की निर्यात-हितैषी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगी तथा गुणवत्ता एवं नवाचार के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply