उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तृतीय सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । तृतीय सांसद खेल महोत्सव में चौथा दिन आगरा के खेलो के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गया। जब उपराष्ट्रपति महामहिम सी. पी. राधाकृष्णन ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर पहुंच 29 खेलो में खेल रहे खिलाड़ियों को मंच से खेलों के प्रति प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति के मैदान में पहुंचते ही सबसे पहले एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शंखनाद के बाद राष्ट्रगान गा कर और एकलव्य के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच से रिनेश मित्तल के स्वागत उद्बोधन दिया। सर्वप्रथम उपराष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, डॉ. पार्थ बघेल, डॉ सलोनी बघेल और पार्षद गौरव शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। आज आगरा खेलेगा गीत के साथ एमडी जैन इंटर कॉलेज के बच्चो ने मलख़म का शानदार प्रदर्शन किया।

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उपराष्ट्रपति पहली बार आगरा पधारे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। हमे सांसद खेल स्पर्धा में विधायक खेल स्पर्धा के विजेता रहे खिलाड़ियों के ग्यारह खेल कराने का निर्देश था पर उसमें कुल मिलाकर खिलाड़ियों की संख्या 430 हो रही थी। हमने सबके लिए एक रजिस्ट्रेशन खोले तो 62,600 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया। कल प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए आभारी हूँ। आगरा की ये स्पर्धा देश की स्पर्धा हो गई। आगरा इसका मेजबान है।

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं बचपन में स्कूल के दिनों से ही टेबल टेनिस सक्रिय खिलाड़ी रहा और एक धावक भी रहा। 800 किलोमीटर की पदयात्रा की। खेल की खासियत है हम जीते या हारें, वो हमे स्वास्थ्य रखता है। खेल हमे धेर्य रखना सिखाता है। सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजन खेलो में बच्चो की प्रतिभा को आगे बढ़ाते है। खेलो को केवल खेल नहीं जीवन शैली के रूप में अपनाये और अनुशासन को अपनी शक्ति बनाये। भारत जल्द ही कॉमनवेल्थ और ओलंपिक का आयोजन करेगा तो खिलाड़ी खेलों पर विशेष ध्यान दें।

समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे व पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि सभी खेलो का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। जो खेल रह गए है उनके खेल भी स्टेडियम पर होंगे। फेन्सुई मैच के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। मंच संचालन दिगम्बर सिंह धाकरे ने किया। इस अवसर पर नवीन गौतम, प्रांशु हरिद्वार दुबे, गौरव राजावत, शैलू पंडित, सरजू बंसल, सुशीला चौहान, दुर्गेश गौतम, राजेश सोनकर, शशांक शेखर, राजेश गोयल, राम चौधरी, एकता जैन, अजय अग्रवाल, मनवीर सिंह बघेल, यादवेंद्र शर्मा, रोहित कात्याल, विवेक गौतम, दीपक बघेल आदि मौजूद रहे।

*इनको रही गरिमामयी उपस्थिति*
कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता।

*इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
बास्केटबॉल में पुरुष वर्ग में श्यामवीर सिंह और महिला वर्ग में प्रज्ञा सिंह, कबड्डी में पुरुष वर्ग में प्रीत और महिला वर्ग में सपना, मैराथन में महिला वर्ग में अनामिका यादव, खो खो में पुरुष वर्ग में प्रांशु परमार और महिला वर्ग में शिवानी यादव, पिट्टू में पुरुष वर्ग में रवि कुमार और महिला वर्ग में राखी, बॉलीबॉल में पुरुष वर्ग में राजीव रावत और महिला वर्ग में संगम यादव, हैंडबॉल में पुरुष वर्ग में शकील और महिला वर्ग में रूबी, रस्साकसी में पुरुष वर्ग में सोविंद्र सिंह और महिला वर्ग में हिमानी झा और मलखम में अमन, शिवम व पारखी को उपराष्ट्रपति ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply