घटते हुए पारिवारिक मूल्य-एक गंभीर समस्या : स्व. सतीश चंद्र गुप्ता की स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुई प्रभावशाली विचारों की अभिव्यक्ति

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी भाषा के प्रति आजीवन समर्पित रहे “स्व. श्री सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ एवं स्व. श्रीमती श्यामा गुप्ता जी” की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में 25 व 26 दिसंबर, 2025 को “विभव अभिव्यक्ति – वक्तृत्व की शक्ति” प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत व स्व. सतीश चंद्र गुप्ता की याद में स्मृति गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात् डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अतिथिगण एवं निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।

इस आयोजन के अंतर्गत आगरा के 22 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन कल हुआ था, जिसका विषय था – करियर चुनने का आधार परिवार बनाम रुचि, जिसमें कुल 11 प्रतिभागी चयनित हुए। चयनित प्रतिभागियों ने आज द्वितीय चरण, जिसका विषय था – “घटते हुए पारिवारिक मूल्य -एक गंभीर समस्या” में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-

प्रथम स्थान (₹31,000)- वैष्णवी शर्मा (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल)

द्वितीय स्थान (₹21,000)- मुस्कान शाल्या (सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल)

तृतीय स्थान (₹11,000)- वैष्णवी शर्मा (शिवालिक कैंब्रिज पब्लिक स्कूल)

प्रथम सांत्वना पुरस्कार (₹5,100)- विशाखा सिंह (श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज)

द्वितीय सांत्वना पुरस्कार (₹5,100)- परी कटारा (सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर)

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रख्यात डाॅ. श्रुति सिन्हा, डॉ. सुनीता रानी घोष व डॉ. निशिथ गौड़ निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहीं।

डाॅ. सुनीता रानी घोष ने कहा कि प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने न केवल उनके ज्ञान को दर्शाया है बल्कि उनके व्यक्तित्व व भविष्य के प्रति दृष्टिकोण को भी प्रकट किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की भूरि-भूरि सराहना की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हम अपने पिता श्री सतीश चंद्र गुप्ता की याद में आयोजित इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनकी हिंदी भाषा और शिक्षा के प्रति समर्पण भावना ने ही हमें इस पहल हेतु प्रेरित किया है।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं अंकिता गुप्ता व युक्ता मित्तल ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी, जिससे विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोग आनंदप्रद हो गए।

इस अवसर पर मोहन खंडेलवाल, श्रीमती शारदा गुप्ता, के.के. पालीवाल व पूरन डाबर ने स्व. सतीश जी के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों में राजीव नारायण, सुयश गुप्ता, लवली कथूरिया, डेजी गुजराल, पवन आगरी, अखिल दीक्षित, आनेंद्र सिंह, डॉ. मणिश्वर गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रेनू भगत, डॉ. नवीन गुप्ता की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन अर्शिया मखीजा द्वारा किया गया। समारोह का समापन भव्य अपराह्नकालीन भोज के साथ हुआ।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply