३१/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत जी ने नए साल की पूर्व संध्या पर थर्टी फर्स्ट के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूरत शहर पुलिस ने विशेष तैयारियाँ कर रखी हैं। इस अवसर पर सूरत पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गेहलोत ने सार्वजनिक जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन कर थर्टी फर्स्ट का जश्न नहीं मनाया जाए।
पुलिस कमिश्नर श्री गेहलोत के मार्गदर्शन में पूरे शहर में 13 स्थानों पर थर्टी फर्स्ट के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जहाँ लोग व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से उत्सव मना सकेंगे। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए लगभग 7000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नशे की हालत में वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





