गुजरात प्रदेश के सूरत शहर और बनासकांठा जिला में मनाया गया थर्टी फर्स्ट सुरक्षा व्यवस्था में उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन

०१/०१/२०२६ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

*गुजरात प्रदेश के सूरत और पालनपुर में  थर्टी फर्स्ट के अवसर पर 2025 की भव्य विदाई और नए वर्ष का लोगों ने किया भव्य स्वागत

सूरत शहर की उत्साही जनता ने वर्ष 2025 को बेहद यादगार अंदाज़ में विदाई देते हुए शहर के डुमस रोड, वेसु और अडाजण जैसे इलाकों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।चम चमाती रोशनी और आकर्षक डेकोरेशन से सूरत की सड़कें उत्सव के माहौल में तब्दील हो गईं।परिवार और दोस्तों के साथ लोगों ने गरबा, डांस और संगीत की धुनों पर झूमते हुए साल की आख़िरी रात का भरपूर आनंद लिया।

डायमंड सिटी और टेक्सटाइल हब के रूप में पहचाने जाने वाले सूरत में व्यापारियों और श्रमिकों ने मिलकर इस पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया।रात को बारह बजते ही भव्य आतिशबाज़ी से सूरत का आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। वहीं पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक के कड़े इंतज़ामों के बीच लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाते हुए नजर आए नए साल के मंगल प्रवेश पर लोगों ने अपने दोस्तों को नए साल की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कबीले तारीफ रही

वहीं गुजरात प्रदेश के बनासकांठा जिला के पालनपुर क्षेत्र में थर्टी फर्स्ट होने के कारण पालनपुर में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग करते हुए देखा गया। पालनपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन में कार्यरत पीआई अंकुर देसाई के निर्देशानुसार पश्चिम पुलिस के कर्मचारियों द्वारा राजस्थान से आने वाले सभी वाहनों की जांच की गई तथा पालनपुर पुलिस द्वारा पूरे पालनपुर शहर में रिहर्सल किया गया।

वर्ष 2025 की अंतिम रात होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हाईवे पर पश्चिम पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई। इस दौरान एएसआई मोगल दान गढ़वी, पीसी नरेश भाई, दिनेशभाई, जितेंद्र भाई, अमरत भाई सहित सभी पुलिस कर्मचारियों द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply