सनातन की दुहाई देने सनकादिक सेवा ट्रस्ट द्वारा पंच संकल्पित होगी पदयात्रा

अर्जुन रौतेला आगरा। देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ रक्षा और सामाजिक चेतना के उद्देश्य को लेकर हजारों साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं सनातन अनुयायियों के साथ वृंदावन से आगरा तक सनातन जन-जागरण एकता पदयात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को सनकादिक सेवा ट्रस्ट के पधादिकारियों ने नगला बूढी स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर पर पद यात्रा का पोस्टर विमोचन के दौरान ये बातें कहीं।

मीशेश्वर धाम के पीठाधीश्वर डॉ. विनितानंद आचार्य ने बताया कि पंच संकल्पों के साथ यह पांच दिवसीय पदयात्रा 4 फरवरी को वृंदावन स्थित कात्यायनी माता मंदिर से प्रारंभ होगी। पदयात्रा जय गुरुदेव, बरारी गांव स्थित माँ की रसोई, रैपुरा जाट के श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अरतौनी के श्री हनुमान मंदिर पर विश्राम एवं जनसंवाद करते हुए 8 फरवरी को राजपुर चुंगी स्थित श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। सनातन चेतना को और व्यापक बनाने के लिए स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी पदयात्रा से जोड़ा जाएगा।

महंत सुनील वशिष्ठ ने कहा कि यह पदयात्रा सनातन धर्म की अलख जगाने, भारतीय संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी। पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक पुनर्जागरण भी है। एकल परिवार की सोच से बाहर निकलकर संयुक्त परिवार की पुनर्स्थापना, धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर कानून, तथा घर वापसी अभियान को मजबूती देने जैसे विषयों को भी इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक अमन शुक्ला ने बताया कि यात्रा के संकल्पों में देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, ब्रज क्षेत्र में मांस एवं मदिरा की बिक्री पर रोक, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, विद्यालयों में संस्कृत भाषा एवं श्रीमद्भागवत गीता का अनिवार्य अध्ययन, तथा सनातन मूल्यों की पुनः स्थापना शामिल हैं। यह सनातन धर्म की एकता और सांस्कृतिक चेतना का महासंकल्प का संदेश देगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply