श्री राम कथा महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ को लेकर भव्य आयोजन की घोषणा, निमंत्रण पत्र का किया गया विमोचन।

।। कोसी कलां।।
श्री राम कथा महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ को लेकर भव्य आयोजन की घोषणा, निमंत्रण पत्र का किया गया विमोचन।

दिल्ली–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोटवन क्षेत्र के समीपवर्ती प्रसिद्ध ठाकुर श्री बृजभूषण मंदिर में चतुर्थ पाटोत्सव, मंदिर के मुख्य द्वार के लोकार्पण समारोह तथा लोक कल्याणार्थ श्री ठाकुर बृजभूषण धर्मार्थ न्यास द्वारा स्थापित किए जा रहे नेत्र चिकित्सालय के शिलान्यास के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य श्री राम कथा महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ को लेकर गुरुवार को एक विस्तृत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन से संबंधित निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन भी किया गया।

प्रेस वार्ता का आयोजन महंत श्री माधव दास जी महाराज (मोनी बाबा) के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं महंत श्री माधव दास जी महाराज ने बताया कि यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन आस्था, भक्ति, सनातन संस्कृति एवं लोक कल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 21 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन विधिवत रूप से संपन्न होगा। श्री राम कथा का समापन 28 जनवरी को होगा।
इसके उपरांत 29 एवं 30 जनवरी को संत समागम एवं हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्रजमंडल सहित आसपास के क्षेत्रों से संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं विद्वानजन भाग लेंगे। वहीं 31 जनवरी, शनिवार को श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ-साथ संपूर्ण ब्रजमंडल का विशाल भंडारा आयोजित कर इस दिव्य आयोजन का विधिवत समापन किया जाएगा।

श्री राम कथा के कथा व्यास के रूप में श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य अग्र पीठाधीश्वर एवं श्री मलूक पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज भक्तों को अपने पावन मुखारविंद से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन चरित्र एवं भक्ति से परिपूर्ण प्रसंगों का रसपान कराएंगे। श्री राम कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ आचार्य डॉ. मनीषाचार्य वत्स (श्रीधाम बरसाना) के सानिध्य में विधिवत यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि इस ऐतिहासिक एवं भव्य धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की भी प्रबल संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में ब्रजमंडल सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं का आगमन सुनिश्चित है, जिससे क्षेत्र का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कमल किशोर वार्ष्णेय, भानु प्रताप ठाकुर, ऊधम फौजदार, भूरा प्रधान, पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, अजय गोयंका, अन्नू वैद्य, जबर सिंह प्रधान, जिले सिंह प्रधान सहित सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
(मो.न. 8279987958)

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    Leave a Reply