गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित भाई चावड़ा जी ने टाइफाइड से ग्रस्त हुए मरीजों से गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल में की मुलाकात उन्होंने राज्य सरकार पर लगाए गहरे आरोप उन्होंने कहा कि

०९/०१/२०२६ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के गांधीनगर सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित भाई चावड़ा तथा टाइफॉयड से पीड़ित मरीजों की व्यथा सुनी। आप को बताते चले कि कुछ दिन पहले गांधीनगर में दूषित पानी पीने से काफी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे उनका इलाज हो रहा है जहां आज गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित भाई चावड़ा जी मरीजों का हाल चाल जानने पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि गांधीनगर महानगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण शहर में रोग फैल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी के निवास पर साफ पानी आता है, हर मंत्री निवास पर साफ पानी आता है, तो गांधीनगर की जनता के लिए दूषित पानी आखिर आता कहा से है

आगे उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

राज्य सरकार तुरंत स्तर पर जांच कर के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करे यही गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मांग है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * एसएसबी के 42 वीं वाहिनी टीम द्वारा रुपैईडीहा में आरोपी मानव तस्कर को पकड़कर नेपाल पुलिस को किया गया सुपुर्द * मनोज त्रिपाठी.

    42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल – बड़ी सफलता – नेपाली नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार- गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के सतत एवं…

    बहराइच * संविधान निर्माता डॉ o बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई . मनोज त्रिपाठी.

    *संविधान निर्माता और प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं डॉ भीमराव अंबेडकर* *जय प्रकाश सिंह* आज नवाबगंज विकासखंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज की अध्यक्षता में डा भीमराव…

    Leave a Reply