११/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
भारत सरकार की रीजनल डायरेक्ट टैक्स एडवाइजरी कमेटी में चेंबर प्रमुख श्री निर्मल मद्रासी की ट्रेड प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति
भारत सरकार द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख श्री निर्मल मद्रासी को *रीजनल डायरेक्ट टैक्स एडवाइजरी कमेटी (Regional Direct Tax Advisory Committee)* में *Representative of Trade* के रूप में नियुक्त किया जाना दक्षिण गुजरात के उद्योगपतियों और व्यापारियों के विश्वास का प्रतीक है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कमेटी में हुई है, जिससे दक्षिण गुजरात के उद्योग एवं व्यापार जगत की आवाज़ को नीतिगत स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस कमेटी के माध्यम से करदाताओं से जुड़े सामान्य प्रश्नों, व्यावहारिक कठिनाइयों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा उन मुद्दों को सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से सरकार एवं आयकर विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स सदैव उद्योग–व्यापार और सरकार के बीच सेतु का कार्य करती रही है और भविष्य में भी करदाताओं के हित में सार्थक सुझाव देती रहेगी।
चेंबर प्रमुख की इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की कमेटी में नियुक्ति से यह अपेक्षा व्यक्त की जा रही है कि दक्षिण गुजरात के उद्योगपतियों और व्यापारियों की आवाज़ को नीति निर्माण प्रक्रिया में और अधिक महत्व मिलेगा तथा क्षेत्र के औद्योगिक एवं व्यापारिक हितों को प्रभावी प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





