संवादाता अर्जुन रौतेला। रामपुर आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को तहसील मिलक के गांव रहसैना में भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामाजिक समरसता से मकर संक्रांति के पर्व को मनाया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोनू शर्मा, जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी आदि पदाधिकारियों ने गरीब महिलाओं, बुजुर्गों, विधवाओं कंबलों, खिचड़ी, गजक, रेवड़ी आदि बांटकर पुण्य कार्य किया।

भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष मोनू शर्मा एवं जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार “समाजसेवी” ने कहा आज मकर संक्रांति का महापर्व किसानों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी धूमधाम से मनाते हुए वहां मौजूद लगभग १०० लोगों को कम्बल वितरित किए गए।

संगठन के पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि जनपद रामपुर के सभी समाजसेवी, राजनीतिक दलों, पूंजीपतियों, उद्योगपतियों को सभी त्योहारों को गरीबों के बीच पहुंचकर मनाएं जिससे एक अनोखी खुशी का अनुभव महसूस हो सके।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला विजेंद्र गंगवार, पुरुषोत्तम शर्मा, देवेंद्र गंगवार, विनोद गंगवार, मंगल सेन लोधी, हरीश गंगवार, पप्पू, इंद्रपाल, सुनील, हरीश गंगवार, लालमन लोधी, सत्य प्रकाश गंगवार, राजेश, आकाश, टिकू, थान सिंह गंगवार, राजकुमार, रामगोपाल शर्मा आदि सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





