गुजरात प्रदेश सुरत शहर की पावन नगरी जहां सूर्य पुत्री ताप्ती मैया एक नदी ही नहीं बल्कि सुरत के नागरिकों की जीवन रक्षा और शुद्ध पेय जल मुहैया कराती हैं ऐसे में कुछ लालची लोगों के कारण

१८/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

सूर्य पुत्री तापी नदी को प्रदूषित करने का पाप पूर्ण रूप से उजागर हो गया है

इस घिनौने कार्य से पर्यावरण विदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। अडाजन-पाल क्षेत्र स्थित रामजी ओवारा के पास तापी नदी में लगातार प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं इस गंभीर मुद्दे को लेकर महा नगर पालिका के आयुक्त को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की गई, थी लेकिन इसके बावजूद आयुक्त गहरी नींद में नजर आ रहे हैं। शायद उन्हे ई मेल की जानकारी न हो या फिर देखकर अनजान बन रही हो विजिलेंस विभाग में भी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है क्या प्रशासन द्वारा जांच पड़ताल कराई जाएगी या कोई बड़ी मुसीबत का इंतजार हो रहा है

सूर्य पुत्री तापी नदी दक्षिण गुजरात के लोगों के लिए जीवनरेखा समान है, फिर भी इसे प्रदूषित करने वालों के खिलाफ प्रशासन आंख मूंदे क्वि बैठा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश की लाइन के जरिए ड्रेनेज का गंदा पानी सीधे तापी नदी में छोड़ा जा रहा है। अवैध ड्रेनेज कनेक्शनों के कारण नदी को जानबूझकर प्रदूषित करने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। शहर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने ही प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। इसके बावजूद महा नगर पालिका के अधिकारीओ के कान की जू भी नहीं रेंग रही है आखि़र प्रशासन द्वारा जांच पड़ताल कर के लोगों के साथ हो रहे स्वास्थ्य खिलवाड़ को रोके प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अब जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स +++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उद्योग-व्यवसाय की प्रगति में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : दक्षिण गुजरात चैंबर का विशेष सत्र आयोजित दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…

    आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने सुनाई सात साल कि सजा+++++++

    गुजरात प्रदेश नर्मदा जिला विधायक श्री चैतर वसावा को 7 वर्ष की सजा के बाद आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, फैसले को बताया राजनीतिक गांधीनगर/नर्मदा: डेडियापाड़ा से आम…

    Leave a Reply