गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संकल्प ड्रग्स और शराब मुक्त हो गुजरात के अंतर्गत विशाल रेली का आयोजन किया गया जिसमें

१८/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

*गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संकल्प: ड्रग्स और शराब मुक्त हो गुजरात*के विरोध कार्यक्रम में

*सूरत शहर में उमड़ी जनसैलाब जैसी भीड़*

गुजरात प्रदेश में ड्रग्स और शराब के दुष्प्रभावों के खिलाफ गुजरात एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में सूरत शहर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गुजरात कांग्रेस कमेटी के दक्षिण जोन प्रभारी श्री बी. वी. श्रीनिवास जी, गुजरात विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता श्री तुषार चौधरी जी, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इद्रविजयसिंह गोहिल जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री क़ादिर पीरज़ादा साहेब, गुजरात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. प्रविणसिंह वणोल जी, गुजरात एनएसयूआई के अध्यक्ष श्री नरेंद्रभाई सोलंकी जी तथा गुजरात यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री हरपालसिंह चूड़ासमा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री धनसुख राजपूत, श्री हसमुख देसाई, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री प्रदीप भरवाड़, पूर्व कॉर्पोरेटर श्री असद कल्याणी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री मेहुल रायका एनएसयूआई अध्यक्ष श्री माजिद शेख, माइनॉरिटी चेयरमैन श्री क़ादर सेलोत, एससी सेल चेयरमैन श्री निकुंज पानेरिया सहित सेवा दल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सूरत शहर के सभी सेल, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं सुरत शहर के नागरिक इस रैली में शामिल हुए।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply