भाकियू (सुनील) देगा भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ ज्ञापन

संवाददाता अर्जुन रौतेला। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने तहसील मिलक के गांव रहसैना में भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोनू शर्मा, जिला अध्यक्ष रामपुर, लालता प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रहैसेना ग्राम प्रधान व ग्राम सेक्टरी व रोजगार सेवक की मनमानी के विरोध में जौरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

किसानों को न्याय दो, किसानों को जीने दो, जो अधिकारी न्यायी है, वह हमारा भाई है आदि के गगन भेदी नारे लगाए भारतीय किसान यूनियन सुनील के जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी ने कहा ग्राम पंचायत रहैसेना के ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। गांव में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं होता जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए। ग्राम सभा में जो विकाश कार्य हुए हैं, वह मौके पर नहीं है, जिसका पैसा भी निकाल लिया गया है। पूर्व में नरेगा के नाम पर रातों-रात जेसीबी द्वारा चकरोड डाल दिया गया और मनरेगा के मजदूरों को काम करने का मौका भी नहीं मिला।

जेसीबी के द्वारा किसानों का नुकसान भी हुआ करीब 10 हरे वृक्षों को जेसीबी द्वारा उखाड़ दिया गया। सीमेंट के पिलर कांटे के तारों की बाउंड्री को तहस नहस कर दिया गया, जिसकी शिकायत किसानों द्वारा वन विभाग पुलिस प्रशासन तहसील में भी की गई है। लेकिन कोई भी निस्तारण नहीं निकला। इसके विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया है, कल दिनांक 19 जनवरी 2026 सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी कार्यकर्ता दिन में 1:00 बजे उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग के लिए उप जिला अधिकारी मिलक को ज्ञापन सौंपेंगे।

भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश के महासचिव पंडित परसोत्तम शर्मा, वीरेंद्र गंगवार, विनोद गंगवार, लालमन लोधी युवा जिला अध्यक्ष मंगल सिंह लोधी, सुनील गंगवार, राजेश मास्टर, पप्पू सैनी, रामगोपाल शर्मा, देवेंद्र गंगवार, हरीश गंगवार, पारस शर्मा, आकाश शर्मा, हरचरन लाल गंगवार आदि मौजूद थे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता…

    गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग कि गंभीर लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल

    गुजरात प्रदेश के महीसागर जिले मे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पढ़ेगा…

    Leave a Reply