संवाददाता अर्जुन रौतेला। जनपद फिरोजाबाद में आज जनहित सामाजिक सेवा संस्थान एवं फ्लाइंग इंडिया फाउंडेशन संस्था ने नशा मुक्ति जन जागरण अभियान चलाया।
फिरोजाबाद में कोहिनूर बेंगल इंडस्ट्री, कोहिनूर मार्ग पर मजदूरों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया एवं इस अभियान से मजदूरों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में संस्था की महासचिव सोनी त्रिपाठी ने बताया कि फिरोजाबाद में इस तरीके के कई अभियान इस वर्ष किए जाएंगे।
फ्लाइंग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष किरण कुमार ने बताया कि मजदूरों के लिए नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत कुछ मजदूरों ने बताया कि वह स्वयं भी किसी तरह नशा छोड़ना चाहते हैं।
कार्यक्रम में सोनी त्रिपाठी, किरन कुमार, संजीव सिंह, नकीब अनवर, अतुल, मनोज, प्रदीप कुमार, बॉबी, शाहबाज, इरशाद, इलियास आदि लोग उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel





