संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। सामाजिक संस्था ‘रिवाज’ द्वारा उपनगर के बगीची विष्णु लक्ष्मी मंदिर में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे के माध्यम से भक्ति की अविरल धारा बही। कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकार महेश शर्मा एवं उनकी मंडली ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था की ओर से इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग कलाकारों को एक सम्मानित मंच प्रदान करना था। रिवाज संस्था का मानना है कि दिव्यांग कलाकार असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं और उन्हें अवसर देना समाज का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और भक्ति रस में सराबोर हुए।

भजन संध्या के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था का दायित्व दीपक शर्मा एवं यशकांत जी ने पूरी तन्मयता से संभाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीना सिंह, रिचा कर, सौम्या बंसल, उपासना, पूजा अग्रवाल, विशाल रायजादा, वसंत कुमार, मनीष चौधरी, अनुज, नमिता सिंह, किरण सिंह, सोनिया, सारिका, दीप्ति गर्ग और सोनू गर्ग जैसे कर्मठ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

अंत में मधु सक्सेना ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, संस्था के सदस्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि संस्था भविष्य में भी दिव्यांग सशक्तिकरण और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





