गुजरात प्रदेश में काला जादू प्रतिबन्धक कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित जनता हो रही ठगी का शिकार ( अंध श्रद्धा निवारण केंद्र के प्रमुख ) ने मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और कायदा मंत्री को लिखा पत्र

२२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश में काला जादू प्रति बंधक कानून काग़ज़ों तक सीमित, जनता ठगी का शिकार अंधश्रद्धा निवारण शाखा के प्रमुख का आरोप

प्रमुख ने कहा कि गुजरात सरकार द्वारा दिनांक *21 अगस्त 2024 को काला जादू, ओझाओं, तांत्रिक और ज्योतिषियों द्वारा की जा रही ठगी एवं अंधश्रद्धा के विरुद्ध जो कानून बनाया गया था, उसका आज तक ज़मीनी स्तर पर कोई प्रभावी अमल नहीं हो पाया है। यह गंभीर आरोप अंधश्रद्धा निवारण शाखा, सूरत के कार्यकर्ता श्री मधु भाई काकड़िया ने लगाए हैं।

श्री मधु भाई काकड़िया ने बताया कि उक्त कानून बने हुए डेढ़ वर्ष से अधिक समय हो चुका है, फिर भी राज्य के पुलिस विभाग को इस कानून के संबंध में आज तक कोई स्पष्ट परिपत्र (Circular) जारी नहीं किया गया है। जब इस विषय में पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जानकारी मांगी गई, तब स्वयं पुलिस अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उन्हें इस कानून को लागू करने संबंधी कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने *16 दिसंबर 2024* को लिखित आवेदन देकर पूरे गुजरात के सभी पुलिस थानों को परिपत्र जारी करने की मांग की थी, लेकिन उस आवेदन को पूरे राज्य में भेजने के बजाय केवल सूरत शहर तक सीमित कर दिया गया और औपचारिक संज्ञान भी काफी विलंब के बाद लिया गया।

आज भी गुजरात भर में ओझाओं तांत्रिक और तथाकथित ज्योतिषी खुलेआम जनता को ठग रहे हैं। कई ज्योतिषी अपने विज्ञापनों में यह दावा कर रहे हैं कि वे “शत्रु का नाश कर सकते हैं” या “समस्या का चमत्कारी समाधान” कर सकते हैं, जो कि कानूनन अपराध है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे भोली-भाली और गरीब जनता लगातार ठगी का शिकार हो रही है।

मधु भाई काकड़िया ने राज्य सरकार से मांग की है कि—

1. तत्काल पूरे गुजरात के सभी पुलिस थानों को काला जादू प्रति बंधक कानून के संबंध में स्पष्ट परिपत्र जारी किया जाए।

2. पुलिस कर्मियों को इस कानून को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।

3. शिकायत दर्ज करने एवं कार्रवाई करने की स्पष्ट प्रक्रिया तय की जाए।

4. भ्रामक और आपराधिक विज्ञापन देने वाले ज्योतिषियों व ओझाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कानून केवल काग़ज़ों तक सीमित रहा, तो जनता का सरकार और कानून व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। यह केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे गुजरात की जनता का मुद्दा है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अर्जुन भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply