संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। हमारे जीवन में पर्व एवं त्योहारों का विशेष महत्व है और ये त्योहार ही हमें आनंद व उल्लास से सराबोर करते हैं। ऐसा ही हर्षोल्लास प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी के उपलक्ष में होने वाली विशेष प्रार्थना सभा में दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा ग्यारह की ध्रुवि व गीतिका द्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव व समस्त समन्वयिकावृंद द्वारा विद्या, संगीत व कला की देवी मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के गायक समूह ने सरस्वती वंदना के गान से मांँ सरस्वती का आह्वान किया, जिससे सारा वातावरण अत्यंत शुद्ध व सात्विक हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी के समस्त छात्र पीले वस्त्रों में एक अनुपम ही छटा बिखेर रहे थे।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा ग्यारह के अंशुमन ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व से सभी को अवगत कराया। कक्षा एक व दो तथा कक्षा छः से आठ की छात्राओं ने विविध मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा तीन व चार के छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक कविताओं से सारा वातावरण मनोरम कर दिया।

इसी अवसर पर सुभाष चंद्र बोस जयंती, जिसे पराक्रम दिवस भी कहा जाता है, भी मनाई गई। यह दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता और आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के लिए जाने जाते हैं। उनकी जयंती पर, देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके योगदान को याद किया जाता है।

कक्षा ग्यारह की कशिश ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को विस्तृत रूप से बताया तथा *यू.के.जी. के शमित मखीजा ने* सुभाष चंद्र बोस का अभिनय कर उनके प्रख्यात नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा” के उद्बोधन से सभी के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत कर दी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा बताया कि बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर होना है।

प्राचार्या ने बच्चों की भूरि-भरि प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा आशा की कि मांँ सरस्वती सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग एवं उल्लास का संचार करें।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा ग्यारह की अर्जरागिनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





