रुनकता।श्रमिक चौपाल में सांसद ने सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

श्रमिक चौपाल में सांसद ने सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकार

 

रुनकता। रुनकता के सूर स्मारक इंटर कॉलेज, में किसान व श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजकुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, श्रमिकों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। चौपाल का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।अपने संबोधन में सांसद राजकुमार ने कहा कि बदलते भारत में मनरेगा जैसी योजनाओं को अब “विकसित भारत” के लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मनरेगा के माध्यम से गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सके।सांसद ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए हर घर गंगाजल योजना, राष्ट्रीय आलू संसाधन केंद्र, विद्युत स्टेशन सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आलू संस्थान केंद्र की स्थापना से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे आलू उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र कृषि विकास की दिशा में एक कदम आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसान और श्रमिक को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। इन योजनाओं का सही लाभ तभी मिलेगा जब आमजन जागरूक होकर इनमें भागीदारी करेगा। कार्यक्रम में संयोजक ग्राम प्रधान अनुज कुमार, के के ठाकुर, पवन सिकरवार, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र लवानिया, खंड विकास अधिकारी अछनेरा, जॉइंट मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा, एडीओ पंचायत सहित ग्राम पंचायत वीरेंद्र छोकर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply