हादसों की अनदेखी कर रहा एनएचएआई, जर्जर नालों को किया जा रहा नजरअंदाज
रुनकता। रुनकता के आगरा–मथुरा हाईवे पर एनएचएआई द्वारा बनाए गए नाले खुले पड़े हैं और कई स्थानों पर जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। नालों की बदहाल स्थिति कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रुनकता चौकी के पास बने नाले में एक मेटाडोर वाहन अचानक निकलते समय फंस गया। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।स्थानीय लोगों का कहना है कि आगरा–मथुरा हाईवे पर एनएचएआई के नालों की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। कई नाले टूटकर खुले हुए हैं, और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। पूर्व में भी खुले नालों के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं,आए दिन गोवंश नाले में गिर कर घायल हो रहें ।लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
Updated Video




Subscribe to my channel







