नगर पंचायत किरावली कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, जनप्रतिनिधियों ने लिया संविधान सम्मान का संकल्प

नीरज तिवारी किरावली।।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत किरावली कार्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती प्रवीना सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया। इस दौरान चेयरमैन सहित सभी सभासदों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सभासद प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंकी सरपंच, डोरीलाल इंदौलिया, पीतम दुबे, आर.के. इंदौलिया, कमलेश देवी, ममता सिंघल, रिहाना बेगम, गुलाब देवी, नरेश इंदौलिया, हरिसिंह, गीतम सभासद, विक्रम, लाल बहादुर सभासद, प्रमोद गोयल, दानिश कुरैशी, हाजी रहीश, पप्पू लंबरदार, ताराचंद वकील सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमती प्रवीना सिंह इंदौलिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल्यों—समता, स्वतंत्रता और न्याय—पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से नगर पंचायत किरावली के सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों एवं संविधान के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply