२६/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
देशभक्तों के बलिदानों से हम स्वतंत्र हुए हैं। कोई पूछे तो हम गर्व से कहेंगे – “हम भारतीय हैं।”
गुजरात प्रदेश सूरत शहर जिला कांग्रेस समिति द्वारा मक्काई पुल, नान पुरा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वज वंदन सूरत शहर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ इस अवसर पर अपने संबोधन उधना वाला ने कहा कि दिनांक 26 जनवरी 2026 को हम स्वतंत्र भारत के गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह दिन हमारे संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घड़ी को स्मरण करने तथा लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों को और अधिक सुदृढ़ करने का दिन है।
सूरत शहर जिला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष श्री हरीश भाई सूर्यवंशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस अवसर पर हम महात्मा गांधी जी जैसे महान नेताओं को याद करते हैं, जिन्होंने अहिंसक सत्याग्रह के माध्यम से आज़ादी की लड़ाई को जन-आंदोलन बनाया। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी स्मरण करते हैं, जिन्होंने 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत का निर्माण किया, जो गुजरात के गौरव का प्रतीक है।
आगे उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और संविधान के आदर्शों तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया। साथ ही हम सभी को मिलकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के समावेशी और समृद्ध भारत के सपने को साकार करने की जरूरत है
आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुःख के साथ कहना पड़ता है कि देश को आज़ाद कराने वाले महान विभूतियों और शहीदों के बलिदान व्यर्थ न जाएँ, इसके लिए आज देशवासियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया है। सभी समाजों को साथ लेकर संविधान बचाने का समय आ गया है। धर्म और समाज के नाम पर देश को बाँट कर सत्ता पर बैठे अंधभक्त तत्वों को करारा जवाब देने का समय आ चुका है। समाज को एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता है।
इस प्रकार के विचार सूरत शहर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला तथा उपाध्यक्ष श्री हरीश भाई सूर्यवंशी द्वारा अपने संबोधनों में व्यक्त किए गए। इस कार्यक्रम में सूरत शहर जिला कांग्रेस समिति सेवा दल के अध्यक्ष श्री संतोष भाई पाटील, महामंत्री श्री जयेश भाई एच. भट्ट, शिवा भाई राजपूत, बेबी सिंह, राजकुमार राजपूत, बबली सिंह, के साथ सुरत शहर कांग्रेस सेवा दल की टीम एवम् सभी वार्ड अध्यक्ष गण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी दी
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





