गांधी जी के गुजरात में शराब बंदी होने के बावजूद भी जहां देखो वहीं पर शराब पीकर मौज मस्ती करते हुए लोग नजर आएगे शराब पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा

०७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

पूज्य महात्मा गांधी जी के गुजरात में पूर्ण रूप से शराब बंदी है फिर भी ,38 महिलाएं,43 पुरुष पार्टी करते हुए पकड़े गए यह मामला गुजरात के अहमदाबाद स्थित साणंद शहर का है मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने

आदर्श अग्रवाल नामक व्यक्ति की 25 वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित इस पार्टी पर छापा मारा जहां से पुलिस ने 38 महिलाएं और 43 पुरुष यानी कुल 81 लोगों को पकड़ा,सवाल ये उठना लाजिमी हो जाता है कि सरकार जनता को बेवकूफ क्यों बनाती है,शराब बेचना है तो खुलेआम बेचे आप को बता दूं कि गुजरात में सरकार ने शराब बंदी कर रखी है,वही दूसरी तरफ गुजरात में सबसे ज्यादा शराब बिकती हैं अहमदाबाद के साणंद इलाके में बुधवार रात (5 फरवरी 2026) को साणंद नल सरोवर रोड पर स्थित सफल निर्वाणा ग्रीन्स वीकेंड होम में चल रही थी यह पार्टी मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरी वाल (49) ने अपने साले आदर्श जगदीश अग्रवाल की 25 वीं शादी की सालगिरह (सिल्वर जुबली) मनाने के लिए आयोजित की थी। पार्टी में विदेशी शराब, हुक्का, केक और लग्जरी सेटअप था। इसमें अहमदाबाद के बिल्डर, डॉक्टर, व्यापारी जैसे कई प्रभावशाली लोग शामिल थे।सूचना मिलते ही साणंद पुलिस ने रेड की। मौके से कुल 81 लोग पकड़े गए—43 पुरुष और 38 महिलाएं। जब्त सामान में विदेशी शराब की बोतलें (सील्ड 8, आधी भरी 7, खाली 3), 10 हुक्का, हुक्का फ्लेवर, 74 मोबाइल फोन, 22 लग्जरी कारें (BMW, Audi आदि) शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2.3 से 2.91 करोड़ रुपये बताई गई है।सभी पर गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धाराओं (65(A)(A), 66(1)(B), 116(B) आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया। महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि पुरुषों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्र संसद गठन समारोह का आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने 24 जुलाई 2026 को बड़े उत्साह के साथ अपना छात्र संसद गठन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम का…

    भारत की पहली फीलिंग माइंड्स ई-क्यूब लैब का पोस्टर विमोचन, भावनात्मक शिक्षा की नई शुरुआत

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में शुक्रवार को भारत की पहली फीलिंग माइंड्स ई-क्यूब लैब (अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा प्रयोगशाला) के शुभारंभ के उपलक्ष्य में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित…

    Leave a Reply