मुआबजे के लिए 16 फरवरी 2026 तक यदि संयुक्त मीटिंग सभी विभागों की किसानों के साथ नहीं होती है तो किसान करेंगे बड़ी कॉल,,, किसान आंदोलन कलेक्ट्रेट घेराव ट्रैक्टर मार्च आगरा,,,

सड़क चौड़ीकरण भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के संबंध में तहसीलदार महोदय एत्मादपुर से महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,,, आपको बता दें कि तहसील एत्मादपुर के गांव बांस मोहन सराय जलेसर रोड से एक लिंक रोड निकाला है जो की गांव अगरपुर, घड़ी सहजा, घड़ी बाजरा, चिरोहली, चावली , बुर्ज शिव सिंह, नगला ताज, मुखबार होते हुए बरहन को जाता है, इसी लिंक रोड का सड़क चौड़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है, सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा किसानों के खेतों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है तथा किसानों से सहमति पत्र पर भी यह कहते हुए हस्ताक्षर करा लिए गए थे कि आप लोग सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करें उसके मुआवजा दिया जाएगा, वर्तमान समय में सड़क पर गिट्टी डाली जा रही है जिसका किसान विरोध कर रहे हैं तथा किसान कह रहे हैं कि खेतों से जमीन का अधिग्रहण भी हो गया है, मिट्टी भी उठा ली गई है उस पर गिट्टी भी डाल दी गई है लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है इसी को लेकर प्रभावित किसानों तथा सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन द्वारा दिनांक 30/1/2026 को गांव अगरपुर पर किसान पंचायत आयोजित की थी,जिसमें उपजिलाधिकारी महोदय किसानों से वार्तालाप करने पहुंचे थे ओर उन्होंने किसानों को भरोसा तथा विश्वास जलाया था कि मुआवजा दिया जाएगा इसके पश्चात किसानों द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया था तथा ज्ञापन के माध्यम से यूनियन तथा किसानों द्वारा स्पष्ट कर दिया गया था कि यदि 10 दिन के अंदर मुआवजा नहीं दिया जाता है तो सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन पुनः 10 दिन बाद उपजिलाधिकारी महोदय एत्मादपुर से 10 फरवरी को उनके कार्यालय पर मुआवजे के संबंध में बैठक करेंगे, इसी कड़ी में यह महत्वपूर्ण बैठक उपजिलाधिकारी महोदय एत्मादपुर के अनुपस्थिति में तहसीलदार महोदय देवेंद्र प्रताप जी के साथ संपन्न हुई, इसके पश्चात तहसीलदार महोदय ने अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग से फोन पर वार्तालाप की तथा कहा कि मुआवजा किसानों को दिया जाए, प्रशासन से बैठक सकारात्मक रही तथा इस बात पर सहमति बनी कि तहसील प्रशासन कार्यदायी संस्थान लोक निर्माण विभाग तथा सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन एवं किसानों के मध्य एक संयुक्त मीटिंग तहसील सभागार में 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, उसके पश्चात मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने इस पर सहमति प्रदान की तथा एक संयुक्त बैठक पर अपनी सहमति प्रदान की तथा कहा कि बैठक कर तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए, यदि ऐसा नहीं होता है तो किसान जिला मुख्यालय आगरा का घेराव करेंगे तथा ट्रैक्टर मार्च करेंगे जिसकी जिम्मेदारी तहसील तथा जिला प्रशासन आगरा की होगी ।। बैठक में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के समस्त सम्मानित संघर्ष के साथी तथा सम्मानित किसान सरदारी उपस्थिति रही ।।
Updated Video




Subscribe to my channel






