गांधी जी के गुजरात में शराब बंदी होने के बावजूद भी खुल कर हो रही शराब की बिक्री के साथ आए दिन शराब माफियाओं द्वारा लोगों के साथ मारपीट क्या हो रहा है गुजरात में

गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर वाडज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चल रहे शराब के अड्डे पर एक शराब माफिया और उसके साथियों द्वारा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

 

गुजरात सरकार जहां एक ओर शराबबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं वाडज पुलिस स्टेशन विस्तार में से एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। यहां पानी के धंधे की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चलाए जाने का मामला सामने आया है । इस घटना में एक अजय सिंह तेजे नामक व्यक्ति पर बूटलेगरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

हमले के संदर्भ में बताया गया कि वाडज क्षेत्र में गोस्वामी टिंकू और उसका साथी कुबेरी, पानी के कारोबार का नाम देकर उसी जगह पर शराब का धंधा चला रहे थे। अजय सिंह वहां अक्सर शराब खरीदने जाता था। कम पैसे देने को लेकर हुए लेन-देन के विवाद में बूटलेगर गोस्वामी टिंकू और उसके साथी कुबेरी ने अजय सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में अजय सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा, जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

 

अजय सिंह ने इलाज के दौरान इलाके में चल रहे शराब के अड्डों का खुलासा किया और साथ ही आरोप लगाया कि बूटलेगर वाडज पुलिस को हफ्ता पहुंचाते हैं तथा पहचान और “वहीवट” के जरिए अपना धंधा चला रहे हैं। इसके अलावा, हमले के बाद बूट लेगरों ने यह धमकी भी दी कि यदि कोई इस मामले में दखल देगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा—ऐसा खुलासा भी अजयसिंह ने किया है।

 

अब देखना यह है कि इस हमले और खुलासों के बाद वाडज पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर अवैध शराब के अड्डों और बूट लेगरों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, तथा यह भी जांच करती है कि किसकी सरपरस्ती में यह धंधा चल रहा था।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकिस्तान मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सीमा विवाद को लेकर सैन्य कार्यवाही

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव बढ़ रहा है एयरस्पेस में बड़ी सैन्य कार्रवाई की खबर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे…

    भारत के राजनेताओं को मिलने वाले पेंशन पर रोक लगाने की सुप्रीम कोर्ट में याचिका हुई दाखिल

    भारत देश के राजनेताओं की पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।मोदी साहब, आपने UPS पेंशन लागू की, लेकिन राजनेताओं के लिए यह UPS क्यों लागू…

    Leave a Reply