भारतीय व्यापार महोत्सव २०२६ नई दिशा – नया संकल्प के साथ ( सी ए आई टी राष्ट्रीय बोर्ड की निर्णायक बैठक नोएडा में ऐतिहासिक सफलता की ओर मजबूत कदम: श्री चंपालाल बोधरा अध्यक्ष सी ए आई टी

२६/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

*भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: नई दिशा, नया संकल्प*

*CAIT राष्ट्रीय बोर्ड की निर्णायक बैठक नोएडा में — ऐतिहासिक सफलता की ओर मजबूत कदम*

*चम्पालाल बोथरा (CAIT)*

 

भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM)

Confederation of All India Traders (CAIT) द्वारा आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) के राष्ट्रीय बोर्ड सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 तारीख की संध्या से 27 तारीख की संध्या तक नोएडा (NCR) में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में देशभर से CAIT के वरिष्ठ पदाधिकारी, बोर्ड सदस्य एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा

•   भारतीय व्यापार महोत्सव को मिल रही अभूतपूर्व सफलता के कार्यो की समीक्षा

•   देश-विदेश से प्राप्त हो रहे प्रदर्शकों एवं विजिटर्स के पंजीकरण पर चर्चा

•   Exhibition की रणनीतिक योजना एवं विस्तार पर विचार

•   MSME, टेक्सटाइल, गारमेंट एवं अन्य प्रमुख सेक्टरों की भागीदारी का विश्लेषण

•   आगामी प्रचार-प्रसार अभियान (Print, Digital, Instagram, Social Media Outreach) की रणनीति

•   कार्यों की विस्तृत समीक्षा एवं आगामी रोडमैप निर्धारण

यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भारतीय व्यापार महोत्सव को ऐतिहासिक ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि

भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के 9 करोड़ व्यापारियों और MSME सेक्टर की सामूहिक शक्ति का राष्ट्रीय मंच है।

हमें जो अपार समर्थन और उत्साह मिल रहा है, वह इस बात का प्रमाण है कि देश का व्यापारी वर्ग परिवर्तन और नवाचार के लिए तैयार है।

यह बैठक BVM के भविष्य की दिशा तय करेगी और इसे एक ऐतिहासिक सफलता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

उन्होंने सभी बोर्ड सदस्यों से समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से की जा सकें।

भारतीय व्यापार महोत्सव के राष्ट्रीय चेयरमैन (टेक्सटाइल एवं गारमेंट समिति) एवं टेक्सटाइल स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव्स सलाहकार श्री चम्पालाल बोथरा ने कहा:

भारतीय व्यापार महोत्सव देश के व्यापारिक इतिहास का एक नया अध्याय लिख रहा है।

टेक्सटाइल एवं गारमेंट सेक्टर को जिस प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिसाद मिल रहा है, वह अत्यंत उत्साहजनक है।

यह मंच ‘फैब्रिक से फैशन’ और ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में भारत के व्यापार को नई गति देगा।

हम इस बैठक में अब तक के कार्यों की समग्र समीक्षा कर भविष्य की रणनीति को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया, विशेषकर Instagram एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से BVM की पहुँच युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स तक तेजी से बढ़ रही है।

चम्पालाल बोथरा आज नोएडा/दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे हैं, जहाँ वे बैठक की तैयारियों एवं रणनीतिक चर्चाओं में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश साबरकांठा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से गाजे की खेती कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश हिम्मतनगर ड्रोन कैमरे की मदद से गांजे की खेती पकड़ने में साबरकांठा जिले की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम को बड़ी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में मोटा वराछा विस्तार से गंभीर मामला सामने आया है जिसमें फिल्म इंड्रस्टी से जुड़े युवक ने १३ साल तक मॉडल का शोषण किया पूरे परिवार पर फरियाद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा मॉडल युवती का 13…

    Leave a Reply